- Hindi News
- उपखंड अधिकारी को बताई पीने के पानी की समस्या
उपखंड अधिकारी को बताई पीने के पानी की समस्या
भीम | क्षेत्रके बली जस्साखेड़ा की सरपंच निधि टांक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पीने के पानी की समस्या बताई। ज्ञापन में बताया कि बली जस्साखेड़ा पुलिस चौकी के नीचे के हिस्से में करीब 40 मकानों की बस्ती है। पाइप लाइन सड़क से गुजर रही है, इसके लीकेज होने के कारण घरों तक पानी नहीं आता है। पानी व्यर्थ बह रहा है। समस्या के समाधान के लिए पूर्व में भी जलदाय विभाग को ग्रामीणों ने शिकायत की थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया है। ग्रामीणों ने पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है। इस दौरान समाजसेवी हरीश टांक, रणजीतसिंह, चंदनसिंह, लालसिंह, लीलादेवी, पुष्पादेवी उपस्थित थे।