ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, जाम लगा
भीम| केलवासे मार्बल के ब्लॉक भरकर किशनगढ़ जाता ट्रेलर दोपहर तीन बजे कस्बे के हाइवे आठ पर डाक बंगले के पास महिला को बचाने के प्रयास में आगे चलते ट्रक द्वारा ब्रेक लगाने से डिवाइडर से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैलर चालक के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। पुलिस के अनुसार ट्रेलर के आगे चल रहे ट्रक के आगे महिला आने से ट्रक वाले ने ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहे ट्रेलर के ड्राइवर द्वारा ब्रेक लगाने से डिवाइडर से टकरा गया। ट्रेलर का केबिन बॉडी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मार्बल ब्लॉक नहीं गिरा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ड्राइवर उदयसिंह के घायल होने से उसे कस्बे के राजकीय हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर बताया गया। हाइवे पर मार्बल से भरा ट्रेलर खड़ा हो जाने से दोनों तरफ का यातायात आधे घंटे तक बाधित रहा।
पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रेलर हटवाया। इस दौरान एएसआई पुखराज, कांस्टेबल सलीम मोहम्मद पहुंचे।
भीम। क्षतिग्रस्त ट्रेलर।