पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राजसमंद जिला देश में दूसरे स्थान पर

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राजसमंद जिला देश में दूसरे स्थान पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलविश्व गायत्री परिवार एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राजसमंद जिला पूरे भारत में द्वितीय स्थान पर रहा।

जिला संयोजक मनोहरलाल माहेश्वरी एवं जिला सचिव गिरजाशंकर पालीवाल ने बताया कि जिले के समस्त स्कूलों की कक्षा 5 से 12 तक में कुल 1 लाख 12159 विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग में परीक्षा दी। सर्वाधिक छात्रा परीक्षा में सम्मिलित कराने से राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी जिले के नोडल जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को 14 फरवरी को गायत्री शक्तिपीठ जयपुर में सम्मानित करेंगे।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कोडर्नराज पब्लिक स्कूल भीम के कक्षा 9वीं के छात्र रिजवान पुत्र अयूब ने राजस्थान में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिजवान को 14 फरवरी को जयपुर गायत्री शक्तिपीठ पर सम्मानित करेंगे।