- Hindi News
- किताबें खरीदने जाता छात्र ट्रैक्टर के नीचे दबा, मौत
किताबें खरीदने जाता छात्र ट्रैक्टर के नीचे दबा, मौत
भीम|संबुरिया चौराहेपर रविवार दोपहर 1 बजे ट्रैक्टर के नीचे दबने से दसवीं के छात्र की मौत हो गई। वह किताबें खरीदने के लिए भीम जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था। छात्र राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल चेनपुरा में पढ़ता था।
थानाधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के थाना आसींद में सेमला का बाडिय़ा निवासी इन्द्रसिंह (19) पुत्र गंगासिंह रावत की मौत हो गई। भीम जाने के लिए वह संबुरिया चौराहा पर वाहन के आने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान आसीन्द मार्ग से ट्रैक्टर तेज गति से आते ट्रैक्टर के ड्राइवर ने चौराहे पर नाले को देखते ही ब्रेक लगा दिए, इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर दांयीं तरफ खड़े छात्र के ऊपर गिर गया। छात्र ट्रैक्टर के अगले हिस्से के नीचे दब गया। थोड़ी ही देर में आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने घायल छात्र को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। उसे भीम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।