पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीम: पूरणसिंह निर्विरोध चुने

भीम: पूरणसिंह निर्विरोध चुने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम| उपप्रधान की सीट पर भाजपा के पूरणसिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां 16 वार्डों में सभी पंचायत समिति सदस्य भाजपा के ही जीत कर आए हैं।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नरेन्द्र कुमार जैन, प्रभारी रमाकांत शर्मा के सानिध्य में सुबह 11 बजे नामांकन लिए गए। वार्ड संख्या 8 से पंचायत समिति सदस्य पूरणसिंह का ही नामांकन आया। प्रस्तावक पंचायत समिति सदस्य जफरू खान बने। दूसरा कोई नामांकन नहीं आने से उनकाे निर्विरोध निर्वाचित कर दिया। उप प्रधान की घोषणा होते ही पंचायत समिति परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपप्रधान का फूल-मालाओं का स्वागत किया। जुलूस कस्बे के मस्जिद मार्ग, सब्जीमंडी, ट्रक स्टैण्ड होता हुआ भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह, भीम सरपंच गिरधारीसिंह, फतहसिंह, भीम प्रधान नरेन्द्र बागड़ी सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भीम। उपखंड अधिकारी को नामांकन सौंपते उप प्रधान पूरणसिंह।