- Hindi News
- 23 सेक्टर सड़कों की राह में मकान बने रोड़ा, सर्वे का विरोध
23 सेक्टर सड़कों की राह में मकान बने रोड़ा, सर्वे का विरोध
जयपुर। जेडीएने शहर के सुनियोजित विकास और ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए 81 करोड़ रु. की लागत वाली 23 सेक्टर रोड्स को मंजूरी दे दी, लेकिन अधिकतर सड़कों पर मकान बन चुके हैं, जिनके मालिकों ने जेडीए की ओर से मौके पर सर्वे का विरोध शुरू कर दिया है। योजना के मुताबिक, टेंडर 29 सितंबर को होने हैं। जोन-7 में अजमेर रोड से सिरसी रोड तक की सेक्टर 56 56-ए के बीच बनने वाली 200 फीट रोड को लेकर कुछ दिन से लोग विरोध कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कि जेडीए के मास्टर प्लान-2011 और 2025 में सेक्टर रोड की प्लानिंग तो हुई, लेकिन जेडीए काम नहीं कर पाया। मनमर्जी से बदले अलाइनमेंट, छोटी कर दी सड़कें: सामने आया है कि हर मास्टर प्लाल में सेक्टर सड़कों के लिए खाली जगहों पर सोसायटियों ने जेडीए अफसरों की मिलीभगत से निर्माण करा दिए। वहीं कई जगह इनकी लंबाई-चौड़ाई मनमाने तरीके से कम कर दी गई या अलाइनमेंट बदल दिया। इसका ज्वलंत उदाहरण पृथ्वीराज नगर है, जहां 2011 में सेक्टर रोड प्लान बने थे, लेकिन काफी तादाद में निर्माण होने से अलाइनमेंट बदलने का लोग विरोध कर रहे हैं। इस बारे में जेडीसी शिखर अग्रवाल का कहना है िक सेक्टर सड़कों की जरूरत को देखते हुए पहले फेज में जिनको स्वीकृति दी गई है, उन्हें बनाया जाएगा। जो भी विरोध हो रहा है, उस पर गौर करते हुए नियमानुसार काम होंगे।