- Hindi News
- तीन हादसों में दो लोगों की मौत, एक सैनिक घायल
तीन हादसों में दो लोगों की मौत, एक सैनिक घायल
कस्बेमें तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक सैनिक घायल हो गया। घायल को अजमेर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।
नेशनल हाइवे पर ट्रक स्टैंड के पास गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बालाचाराट निवासी जितेन्द्रसिंह (30) पुत्र भैरूसिंह रावत की मौत हो गई। थानाधिकारी गणेशाराम चौधरी ने बताया कि जितेन्द्रसिंह बस में अहमदाबाद से अपने घर बालाचाराट रहा था। वह बस स्टैंड उतरा। इस दौरान साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके ही पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की जेब से पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज मिले। इस आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की। शव को जब्त कर लिया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
दुर्घटना के बाद रातभर गड्ढे में पड़ा रहा शव
हाइवे स्थित ग्राम पंचायत कुकरखेड़ा पर बुधवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। शव रात भर गड्ढे में पड़ा रहा। अंधेरा होने के कारण किसी को दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने शव गुरुवार सुबह जब्त किया। भीम सीआई गणेशाराम चौधरी ने बताया कि कालागुन कुशलपुरा निवासी जगदीशचन्द्र (35) पुत्र गोकलराम सालवी की मौत हो गई। वह बुधवार रात साढ़े आठ बजे बाइक पर भीम से घर जा रहा था। अज्ञात वाहन ने बाइक के टक्कर मार दी। जगदीश बाइक सहित गड्ढे में गिर गया। अंधेरा होने के कारण शव किसी को दिखाई नहीं दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीण सड़क से निकल रहे थे तो उन्होंने मृतक बाइक को गड्डे में देखा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
बाइकडिवाइडर से टकराई, सैनिक गंभीर घायल
इसीतरह से डाक बंगले के पास गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में एक सैनिक लालपुरा निवासी दिलीपसिंह पुत्र केसरसिंह रावत घायल हो गया। सैनिक बाइक पर दोपहर दो बजे हाइवे से निकल रहा था। डाक बंगले के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे सैनिक के सिर पर चोट लगी। घायल को भीम अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ब्यावर रेफर कर दिया गया। ब्यावर के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाने पर मामला दर्ज नहीं हुआ है।