पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंदोलनकारी आज करेंगे कूच

आंदोलनकारी आज करेंगे कूच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरक्षणको लेकर मंगलवार को आंदोलनकारी गुर्जर महापड़ाव स्थल से कूच करेंगे। सुबह 10 बजे आंदोलन के मुखिया कर्नल बैसला मूवमेंट की दिशा और अगली रणनीति तय करेंगे। उधर, सोमवार को दूसरे दिन भी गुर्जरों ने टोडाभीम के कटारा अजीज गांव में महापड़ाव जारी रखा। रणनीति तय करने और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। कर्नल बैसला ने सोमवार को महापड़ाव स्थल से कूच किए जाने का ऐलान करने से पहले सभी की राय जानी। इसके बाद मंच पर संघर्ष समिति प्रमुख पटेलों की करीब आधा घंटे तक बैठक हुई। विचार-विमर्श के बाद कर्नल बैसला ने मंगलवार को होने वाले कूच की घोषणा की। महापड़ाव को लेकर सोमवार को नादौती-टोडाभीम रूट पर बसों का संचालन बंद रखा गया।





गुर्जर आंदोलन के इतिहास को देखते हुए मूवमेंट को लेकर रेल अधिकारी भी चौकसी बरत रहे हैं।