पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8वीं को पढ़ाने वाली अध्यापिकाएं भी नहीं लिख पाई इंटेलिजेंट की स्पेलिंग

8वीं को पढ़ाने वाली अध्यापिकाएं भी नहीं लिख पाई इंटेलिजेंट की स्पेलिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीव विज्ञान के विद्यािर्थयों को बरामदे में देख नाराज हुए कलेक्टर

कलेक्टरने कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। कक्षा 12 के जीव विज्ञान के विद्यार्थियों को बरामदे में बैठा देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए अध्यापक जयवीरसिंह को कहा कि साइंस के विद्यार्थी बिना ब्लैक बोर्ड से कैसे पढा़ई करेंगे, बच्चों के साथ घोर अन्याय हो रहा है...। इस पर जयवीरसिंह ने कमरों की कमी के चलते बरामदे में बैठाने की बात कही। साथ ही अध्यापकों की कमी भी बताई। कक्षा 9 के सेक्शन ए, बी में पंखे नहीं होने पर कलेक्टर ने तुरन्त पंखे लगाने को कहा। रामावि कूकरखेडा़ में कक्षा 10 की छात्रा दिव्या गहलोत द्वारा प्रश्नों के सही उत्तर देने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान नायब तहसीलदार महेश कुमार शर्मा साथ थे।

भीम। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थी से बात करते कलेक्टर।

भास्कर न्यूज|भीम

कलेक्टरकैलाश चंद्र वर्मा ने मंगलवार को कस्बे के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, राउमावि रामावि कूकरखेड़ा का निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आठवीं की छात्राओं सहित अध्यापक भी इंटेलिजेंट की स्पेलिंग नहीं बता पाए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए अध्यापकों को पढ़ाने का स्तर सुधारने की हिदायत दे डाली।

कलेक्टर ने कस्तूरबा आवासीय स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्राओं का शैक्षणिक स्तर जांचा। अंग्रेजी में सवाल-जवाब के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से इंटेलिजेंट की स्पेलिंग लिखवाने को कहा। इस पर कोई भी छात्रा इंटेलिजेंट की सही स्पेलिंग नहीं लिख पाई। यहां तक कि दो अध्यापिकाओं सुनैला चौहान, संस्था प्रधान इन्दुबाला अमरवाल को भी इसकी स्पेलिंग नहीं ध्यान थी। पढ़ाई का एेसा स्तर देखने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने अध्यापिकाओं से कहा कि अभिभावक अपने कलेजे के टुकड़ों को घरों से दूर आपके सानिध्य में पढ़ाई करने के लिए भेजा है, आप ऐसे पढ़ाओगे तो कैसे काम चलेगा...। इस पर अध्यापिका संजना चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए इंटेलिजेंट की सही स्पेलिंग लिखकर कलेक्टर को सन्तुष्ट किया। कलेक्टर ने कक्षा-कक्ष में लगे छाया चित्रों के बारे में छात्राओं से पूछा। चित्र देखकर छात्राओं ने डाॅ. अब्दुल कलाम, राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम बताए। सामान्यज्ञान के प्रश्न पूछे गए। निरीक्षण के दौरान बा