- Hindi News
- राजसमंद|राजनगर क्षेत्रके नेशनल हाइवे 8 पर टेम्पो ड्राइवर ने स्कूल
राजसमंद|राजनगर क्षेत्रके नेशनल हाइवे 8 पर टेम्पो ड्राइवर ने स्कूल
राजसमंद|राजनगर क्षेत्रके नेशनल हाइवे 8 पर टेम्पो ड्राइवर ने स्कूल से घर जाते अध्यापक की कार को रोक कर हमला कर जख्मी कर दिया। मारपीट राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सुंदरचा स्कूल में वरिष्ठ अध्यापक प्यारेलाल पुत्र चंपालाल खटीक के साथ की गई। प्यारेलाल स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी कार से सोमनाथ चौराहा स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में शाम सवा चार बजे आरोपी सुंदरचा निवासी हेमंत बागौरा टेम्पो लेकर आया। नेशनल हाइवे 8 पर रामेश्वर महादेव मंदिर के समीप रोड पर टेम्पो कार के आगे लाकर खड़ा कर दिया। लट्ठ से प्यारेलाल पर वार कर दिए। हमले में अध्यापक का बायां हाथ फैक्चर हो गया। कूल्हे, दाएं हाथ पर चोट लगी। हमला कर आरोपी सुंदरचा की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने मारपीट जातिगत गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया है। पुलिस हमले के कारणों का पता कर रही है।
विद्यार्थियोंके साथ मारपीट केस भीम|राजकीय माध्यमिकस्कूल में कक्षा 9 के कालेटरा के विद्यार्थियों के साथ आए दिन मारपीट करने पर शनिवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। ग्रामीणों ने स्कूल के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि कालेटरा के 2-3 विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने के बावजूद स्कूल स्टाफ द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की। थानाधिकारी गणेशाराम चौधरी मौके पर पहुंचे। प्रार्थी फतेहसिंह पुत्र गेनसिंह रावत ने रिपोर्ट दी। रपालसिंह, महेन्द्रसिंह, दिनेशसिंह पर केस किया है।