ओजोन संरक्षण दिवस मनाया
भीम|ओजोन दिवसपर वन विभाग की ओर से विविध आयोजन हुए। कस्बे में मॉर्डन राज पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ओजोन परत बचाने के लिए रैली निकाली। यह तहसील रोड, सब्जी मण्डी रोड, हॉस्पिटल रोड, सदर बाजार होते हुए निकली। रैली के पश्चात ओजोन परत क्षय के कारण, इसके बचाव के उपाय शीर्षक पर निबन्ध प्रतियोगिता रखी गई। इसमें प्रथम स्थान श्रुति सिंह, द्वितीय कीर्ति त्रिपाठी, तृतीय स्थान गौतमसिंह ने प्राप्त किया। विजेताओं को भगवानसिंह एवं मुन्नालाल सहायक वन संरक्षक ने पुरस्कार प्रदान किए। समस्त सहभागियों ने भीम नर्सरी का भ्रमण किया। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक प्रवीण चौहान, वरिष्ठ अध्यापक विपिन चौहान, वरिष्ठ अध्यापक कोशीन्द्र तोमर, अध्यापक अजित चौहान, सनोज तोमर, मॉर्डन राज पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल का स्टाफ उपस्थित था। वन विभाग के महावीरसिंह, राजेन्द्रसिंह, सुभाष, राकेश शर्मा उपस्थित थे।
भीम। ओजोन परत संरक्षण दिवस पर रैली निकालते विद्यार्थी। भास्कर