पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताला तोड़कर घुसे चोर

ताला तोड़कर घुसे चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम | कस्बेके रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित मनिहारी की दुकान से बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर तीन लाख का माल एवं बीस हजार रुपए की नकद चोरी कर ली। दुकान मालिक हरीश पुत्र सुआलाल लक्षकार ने चोरी का केस दर्ज कराया है। दुकान के दो शटर हैं। बदमाश गली वाले शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और चोरी की। यहां से वे करीब 3 लाख रुपए का सामान और बीस हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। हरीश ने बताया कि डेढ़ लाख की डायमंड चूडिय़ां, 50 हजार के चायनीज खिलौने, 50 हजार की मनिहारी का सामान, शृंगार प्रसाधन 50 हजार के गिफ्ट आइटम चुरा ले गए। बुधवार सुबह हरीश दुकान पर आया। मुख्य शटर का ताला खोला तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मौका मुआयना किया।