- Hindi News
- भीम में मनिहारी की दुकान से तीन लाख का सामान पार
भीम में मनिहारी की दुकान से तीन लाख का सामान पार
भास्कर टीम. जिलेमें ठंड में भी चोरियां बढ़ गई है। बीती रात भीम केलवा क्षेत्र में चोरियां हुई। भीम में बदमाश मनिहारी की दुकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपए का सामान चुरा ले गए। केलवा में तीन मार्बल गोदाम के ताले तोड़े गए। यहां से वे हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। केलवा क्षेत्र में बीस दिन में चोरी की सातवीं वारदात हुई है। केलवा क्षेत्र में चोरियां नहीं खुली है। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि आमतौर पर गर्मी में चोरियां बढ़ती है, लेकिन सर्दी में भी चोरियां बढ़ने से पुलिस की गश्त पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। लोगों ने चोरियों की रोकथाम की मांग की है।