- Hindi News
- खेलते वक्त दो साल की मासूम तीसरी मंजिल से गिरी, गंभीर घायल
खेलते वक्त दो साल की मासूम तीसरी मंजिल से गिरी, गंभीर घायल
ट्रक चालक ने खुदकुशी की
भीम| कूकरखेड़ामें मंगलवार को ट्रक ड्राइवर ने अपने घर में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां ने बेटे को किसी के द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया है।
थानाधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि कूकरखेड़ा निवासी भगवानलाल (25) दल्लाराम खटीक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार देर रात को अपने ही घर में पंखे के पर चुन्नी लगाकर जान दे दी। पुलिस पहुंची मृतक को कस्बे के अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी मां की मांग पर मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार मृतक शराब के नशे में था। उसकी मां ने बताया कि मंगलवार को पूरे दिन भगवान परेशान था। अंदेशा जताया है कि किसी ने उसे परेशान किया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है।