पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में अंग उपकरण और साइकिलें वितरित

शिविर में अंग उपकरण और साइकिलें वितरित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा गुरुवार को भीम पंचायत समिति के अटल सेवा केंद्र परिसर में अंग उपकरण वितरण शिविर लगाया गया।

सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग मांधाता सिंह राणावत ने बताया कि शिविर में 50 ट्राइसाइकिल 10 श्रवण यंत्र, 20 बैसाखी वितरित की गई। ट्राइसाइकिल के लगभग 30 आवेदन पत्र पूर्ण करवाए गए। जिनको अतिरिक्त ट्राइसाइकिल मंगवाकर वितरित की जाएगी। शिविर में मेडिकल चिकित्सक दल ने लगभग 100 प्रमाण पत्र जारी किए। इस दौरान प्रधान नरेंद्र बागड़ी, सरपंच गिरधारी सिंह चौहान, स्वयंसेवी संस्था सांई ऑर्गनाइजेशन की संस्था प्रतिनिधि रेखा शर्मा, विभाग के छात्रावास अधीक्षक रामचंद्र गुर्जर, शंकरलाल ननौमा, जसवंत सिंह राव, अजीज मोहम्मद, फरियाद मोहम्मद आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...