पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेहता बने जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामोता महामंत्री

मेहता बने जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामोता महामंत्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खमनोर| हल्दीघाटी(बलीचा) स्थित आदेश्वर जैन भोजनशाला में अखिल भारतीय जैन एकता मंच की बैठक हुई। इसमें चेन्नई के सज्जनराज मेहता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। सर्वसम्मति से अन्य पदों पर भी पदाधिकारी चुने गए।

वहीं सुभाष सामोता को महामंत्री बनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व न्यायधीश डॉ. बसंतीलाल बाबेल थे। जबकि अध्यक्षता संस्थापक मांगीलाल मादरेचा ने की। सुरेश मेहता, भीमराज कोठारी, संदीप मांडोत आदि विशिष्ट अतिथि थे। इस दौरान दलीचंद दिव्येश को मंत्री, प्रकाश मेहता को कोषाध्यक्ष, नंदलाल डागलिया और सुंदरलाल सांखला को उपाध्यक्ष, बेबी बेन डागलिया को महिला शाखा की अध्यक्ष, शीला पोखरना को परामर्शक, प्यार चंद कोठारी को गुजरात प्रदेशाध्यक्ष, बाबूलाल पोखरना को सूरत जिलाध्यक्ष, कमला मेहता को महिला शाखा की कार्यवाहक अध्यक्ष, पुष्पा सिसोदिया को महिला शाखा की राजसमंद अध्यक्ष, भगवतीलाल चौहान को उदयपुर जिलाध्यक्ष, राजेंद्र सेठिया को राजसमंद जिलाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में ख्‍यालीलाल कोठारी, हस्तीमल दिवेर, सुरेश बापना, फतहलाल कोठारी, प्रमिला मेहता, डालचंद कागरेचा, उर्मिला सोनी, चौथमल राठौड़, शंकरलाल पामेचा, भगवतीलाल मादरेचा, बाबूलाल कूमठ, भगवतीलाल बड़ाला, लादूलाल खमेसरा, प्रफुल्ल बड़ाला, रीना कोठारी सहित कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...