भीम : रात्रि जागरण भजन संध्या कल
भीम | टॉडगढ़के भैरू धाम मंदिर पर शनिवार को माही सप्तमी के मौके पर रात्रि जागरण भजन संध्या होगी। भैरू धाम सेवा समिति के मंत्री राजेश टांक ने बताया कि दोपहर सवा दो बजे नगर परिक्रमा सेवा आरती होगी। शाम को मोइनुद्दीन मनचला भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही एनआरजी म्यूजिक एण्ड वीडियो ग्रुप के कलाकार नृत्य पेश करेंगे।
गौरतलब है कि माही सातम के मौके पर भैरवानाथ के दर्शनों के लिए भक्त दूर दराज के लोग आते है।