पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण बैंक का सायरन बजने से मचा हड़कम्प

ग्रामीण बैंक का सायरन बजने से मचा हड़कम्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम| कस्बेके तहसील रोड स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में गुरुवार सुबह 7.30 बजे एकाएक बैंक का सायरन बजने से हड़कम्प मच गया। बैंक के ताले खोलने पर पता चला कि तकनीकी खराबी के चलते सायरन बज रहा था। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। सुबह करीब साढ़े सात बजे बैंक का सायरन की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कान्स्टेबल श्रवणलाल और ओंकारचन्द बैंक के बाहर पहुंचे। इस दौरान बैंक के ताले लगे हुये थे और अंदर सायरन बज रहा था। एकबार तो सभी यह समझे कि शायद अन्दर कोई कोई होगा। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सूचना दी। बैंक कर्मचारियों के आने पर ताले खोलकर पुलिस जवानों के साथ अन्दर घुसे तो बैंक के अन्दर कोई नहीं था। जांच में सामने आया कि तकनीकी खामी की वजह से सायरन अपने अाप बजने लगा था। पुलिस जवानों ने सायरन को देखकर राहत की सांस ली। पुलिसकर्मियों ने बताया कि तकनीकी फॉल्ट के कारण सायरन खुद ही बजने लगा था। बैंक का सायरन सुनकर सुबह कई लोग बैंक की ओर भागे जिसके चलते बैंक के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान बिजली के मेन स्वीच को बंद कर सायरन को बंद करना पड़ा। बैंक अधिकारियों की सायरन बजने की घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई। अब सायरन को सुधारने की कार्रवाई की जाएगी।