पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैंथर दिखने से शेखावास के ग्रामीणों में खौफ

पैंथर दिखने से शेखावास के ग्रामीणों में खौफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम |भीम उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखावास के पास से सटी भीलवाड़ा जिले की बदनौर के जंगलों से गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे एक पैंथर खेतों में पहुंचा। पैंथर को देखकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण वहां से भागे। ग्रामीणों के चिल्लाने और उनकी हलचल देखकर पैंथर भी बदनोर के जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने नजदीकी वन विभाग ब्यावर के कर्मचारी को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर आकर खेतों से पैंथर के पद चिन्ह लिए।