पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीप पलटने से एक की मौत, 7 जने घायल

जीप पलटने से एक की मौत, 7 जने घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम हाइवे पर निशक्त को बचाने के प्रयास में हादसा

भास्करन्यूज . भीम

चालीसमील हाइवे पर शनिवार सुबह बरार की ओर से रहे निशक्त बकरी को बचाने के प्रयास में एक जीप पलट गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात जने घायल हो गए। पांच घायलों को ब्यावर रेफर किया। सभी चारभुजा से पुष्कर दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में मुंबई के दईसर निवासी विजय जैन (40) पुत्र देवेंद्र जैन की मौत हो गई। जबकि आकोदड़ा निवासी नारायणलाल (35) पुत्र भगवान लाल शर्मा, पिपलांत्री निवासी मीठू सिंह पुत्र मोहन सिंह, मुंबई निवासी सचिन (45) पुत्र किशोर भाई, आकोदड़ा निवासी प्रभुलाल (55) पुत्र दयाराम, मुंबई के विरार निवासी विजय (21) पुत्र रोशनलाल जोशी, अक्षत (18) पुत्र लक्ष्मीनारायण जोशी, जीप चालक झीलवाड़ा निवासी सोहनलाल (35) पुत्र जीवराज जोशी घायल हो गए। चालीस मील हाइवे पर भीम से स्कूटी पर जा रहे निशक्त बरार की ओर जा रहा था। इसी बीच स्कूटी के आगे कुछ ही दूरी पर एक बकरी को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर भीम पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को भीम हॉस्पिटल पहुंचाया। डनारायणलाल, मीठू सिंह, सचिन, प्रभुलाल को ब्यावर रेफर कर दिया। चालक ने दुर्घटना से पूर्व कूदकर अपनी जान बचाई। इधर, भीम एकता मंच us गंभीर घायल नारायण लाल शर्मा एक घंटे तक स्ट्रेचर पर लिटाए रखने पर विरोध जताया।

कहराता रहा। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरती गई।

भीम . घायल को अस्पताल में कुछ देर तक ऐसे ही स्ट्रेचर पर लिटाए रखा।

खबरें और भी हैं...