पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर खास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलित वोटों पर नजर? बनारस में एक ही दिन, एक मंच पर होंगे मोदी-केजरीवाल

रविदास जयंती के प्रोग्राम में स्टेज शेयर करेंगे पीएम दिल्ली सीएम

भास्कर न्यूज नेटवर्क|वाराणसी

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 22 फरवरी को काशी दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता रविदास जयंती के प्रोग्राम में एक साथ स्टेज शेयर भी करेंगे। इसके अलावा मोदी बीएचयू के एक प्रोग्राम में भी शामिल होंगे। यहां उन्हें डॉक्टर ऑफ लॉ की डिग्री दी जाएगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में दोनों नेता आमने-सामने थे। जीत मोदी को मिली थी। आइएदेखें इस दौरे के चुनावी मायने क्या हैं ...

अगलेसाल उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में भी चुनाव हैं। संत रविदास के लाखों फॉलोअर्स 22 को काशी में जुटेंगे। पंजाब और यूपी दोनों जगह संत रविदास के फॉलोअर्स का अच्छा खासा वोट बैंक है। इस लिहाज से मोदी और केजरीवाल का यह दौरा चुनाव के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। केजरीवाल मोदी दोनों ही अपने कार्यक्रमों के बाद संत रविदास के मंदिर जाएंगे। दलित समुदाय के इस वोट बैंक पर बसपा की भी नजर रही है लेकिन पंजाब में उसकी पकड़ भाजपा जितनी मजबूत नहीं है। जनवरी में मोदी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की कन्वोकेशन सेरेमनी में शिरकत कर चुके हैं। केजरीवाल ने साल 2014 का लोकसभा चुनाव बनारस से मोदी के खिलाफ लड़ा था। इसमें मोदी विजयी हुए और अंतत: पीएम बन गए, जबकि केजरीवाल को करारी शिकस्त मिली थी। हालांकि बाद में केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की और मुख्यमंत्री बने।

100 साल पूरे हुए बीएचयू के

बनारसहिंदू यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. जीसी त्रिपाठी ने बताया कि 13 फरवरी को बीएचयू 100 साल पूरे होने पर प्रोग्राम कर रहा है। इसी दौरान 22 फरवरी को मोदी बतौर चीफ गेस्ट स्पीच देंगे।

खबरें और भी हैं...