पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में घायल ने दम तोड़ा

हादसे में घायल ने दम तोड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम| कस्बेके निकट नेशनल हाइवे 8 पर श्रीविजयदीप होटल के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बीती रात गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार युवक ने सोमवार देर रात को दम तोड़ दिया। थानाधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार जितेन्द्रसिंह (18) पुत्र जोरावरसिंह मानारावजी का वास ने देर रात को दम तोड़ दिया। जितेंद्र सिंह एवं उसका दोस्त नीतेश पुत्र कुशालसिंह बरतू निवासी रात को आठ बजे सदारण से मोटरसाइकिल पर कस्बे में रहे थे। इसी दौरान ब्यावर से उदयपुर जाते ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके चलते मोटरसाइकिल के पीछे बैठे नीतेश सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को ऊपर आते देखकर पहले ही चलती मोटरसाइकिल से कूद गया इसके चलते उसे पैर में मामूली चोट आईं। मोटरसाइकिल चला रहा जितेन्द्रसिंह ट्रक से टकराने से गंभीर घायल हो गया। उसे कस्बे के राजकीय रेफरल हॉस्पिटल लाया गया। दोनों पैर एवं एक हाथ फ्रैक्चर, सिर पर गंभीर चोट, आगे के सारे दांत टूट गए। उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सोमवार देर रात को भीलवाड़ा उपचार के लिए ले जा रहे थे इसी दौरान जितेन्द्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जितेन्द्र परिवार में इकलौता लड़का था। उसने एक पूर्व ही पढ़ाई छोड़ी थी।

जितेंद्र सिंह।