पंचायतीराज सम्मेलन 28 को
राजसमंद|राजस्थान ग्रामसेवक संघ जिला शाखा की बैठक मंगलवार को संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला पंचायतीराज सम्मेलन 28 फरवरी को केलवा में रखने का निर्णय लिया गया। इसमें जिले के समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि के लिए मुरलीधर पंड्या भीम का चयन किया गया। जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण मेनारिया, जिला उपाध्यक्ष फतेहसिंह रावत, जिला प्रतिनिधि कुंभलगढ़ देवीलाल गुर्जर को नियुक्त किया गया। बैठक में चंपालाल कुमावत, प्रकाश सिंह देवड़ा, ख्यालीलाल लोहार, दिनेश चंद्र शर्मा, मांगीलाल वैरागी, बजरंग कुमावत, रमेश सुथार, मनोज कुमार उपस्थित थे।