पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, तीन घायल

जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, तीन घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवाड़| छीपाखेड़ामें पुराने जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान हुई लठवार फायरिंग में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इन गुटों में चार माह पूर्व हुए झगड़े में समझाइश के दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

एसएचओ भवानीसिंह राजावत के अनुसार छीपाखेड़ा निवासी मदनलाल पुत्र हरिराम बावरी ने रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार शाम सात बजे बाइक से गांव रहा था। गांव के बाहर ही गांव के भीमसिंह सहित अन्य लोगों ने बाइक को रुकवाकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर गांव से बादरमल, मदन, श्रवण, रामकन्या आदि लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान तलवार, लाठी, पत्थर से हमला कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी पहुंचे। हमले में घायल मिठुलाल पुत्र दल्ला बावरी, भीमा पुत्र गुलाब बावरी, नारसिंह रमेश को डूंगला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल मिठूसिंह, भीमसिंह, नाहर सिंह को उदयपुर रैफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मदनसिंह, श्रवणसिंह, बादरमल बावरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। बताया गया कि चार माह पहले भी जमीन विवाद को लेकर समझाइश के लिए गई पुलिस और पुलिस जीप पर भी कई लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया था।

जुआखेलते चार गिरफ्तार (निम्बाहेड़ा) : कच्चीबस्ती माताजी मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार जनों को गिरफ्तार किया गया। एएसआई भोपालसिंह के नेतृत्व में टीम ने कच्ची बस्ती के सरफराज उर्फ मुन्ना पुत्र शराफत अली, मोहम्मद हुसैन उर्फ गुडडा पुत्र मकसूद खा, सुरेश पुत्र बाबरू बलाई और शेर खान पुत्र बाबू खान को गिरफ्तार किया।