शिविर में 772 मरीजों का इलाज, दवाइयां दी
भीम | कस्बेके तेरापंथ भवन में मंगलवार को आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें डायबिटीज, दमा, गठियावादी आदि रोगों की जांच कर दवाइयां दी गई। डॉ. पवन शर्मा और डॉ. राजकुमार सोनी ने 772 मरीजों की जांच की। इसमें से 272 मरीजों को गंभीर बीमारी होने के कारण इलाज दिया गया। शेष 500 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया गया। रामनारायण सोनी ने बताया कि शिविर में करीब 30 से अधिक गांवों के लोगों ने भाग लिया। कन्हैयालाल सोनी, जगदीश सोनी, भीकमचंद कोठारी, सुआ लाल मुणोत, खीमराज सोनी, दिलीप कोठारी, ललित सोनी, लक्ष्मीनारायण, दर्शन सोनी आदि मौजूद थे।
भीम . शिविर में आंखों की जांच करते डॉक्टर।