पटवारी परीक्षा : प्रभारियों, पुलिस केंद्राधीक्षकों को प्रशिक्षण दिया
पटवारीसीधी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए नियुक्त सतर्कता दल प्रभारी, पुलिस नोडल अधिकारी, केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं उप समन्वयकों को मंगलवार को जिला परिषद सभागार में कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। एडीएम बृजमोहन बैरवा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविंदसिंह राणावत ने परीक्षा को लेकर विभिन्न सुविधाओं तथा नकल की रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। कार्यशाला में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्रवार की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में उपखंड अधिकारी रेलमगरा तरू सुराणा, महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक पुष्पा पंवार, उपखंड अधिकारी भीम, कुंभलगढ़, पुलिस उपाधीक्षक माधुरी वर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।