- Hindi News
- जानलेवा हमला करने वाले पिता पुत्र गिरफ्तार
जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
भीम| डूंगाजीका गांव में मंगलवार दोपहर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुलाबसिंह पुत्र सोहनसिंह निवासी डूंगाजी का गांव पर कुल्हाड़ी से वार करने के तीन आरोपियों में से पिता-पुत्र रघुवीरसिंह पुत्र भैरुसिंह, गोपालसिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट से एक दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि रघुवीरसिंह, उसकी प|ी, उसके पुत्र ने मंगलवार को गुलाबसिंह के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इसमें प|ी की गिरफ्तारी बाकी है। गौरतलब है कि हमले का कारण गुलाबसिंह और रघुवीरसिंह से रुपयों का लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। हमले में गुलाबसिंह का कान कट गया था। उनका उपचार अजमेर हॉस्पिटल में चल रहा है।