पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापकों के लिए विद्यार्थियों ने जड़ दिए दो स्कूलों पर ताले, प्रदर्शन किया

अध्यापकों के लिए विद्यार्थियों ने जड़ दिए दो स्कूलों पर ताले, प्रदर्शन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल में घुसने ही नहीं दिया, दो घंटे तक स्कूल तहसील के बाहर प्रदर्शन

एसडीएम के आश्वासन पर माने, तीन घंटे बाद खोला स्कूल का ताला

व्याख्याताओंविषयाध्यापकों की कमी के कारण पढ़ाई नहीं होने से परेशान राबाउमावि की छात्राओं ने सोमवार को स्कूल पर ताले जड़ दिए। छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल में घुसने ही नहीं दिया। दो घंटे तक स्कूल, बालक सीनियर स्कूल तहसील के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार द्वारा स्थाई समाधान तक वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था दिलाने के आश्वासन पर छात्राएं मानी। इंटरवेल के बाद पढ़ाई शुरू हो पाई। पुलिस ने भी छात्राओं से समझाइश की। शिक्षा विभाग से काेई भी जिम्मेदार अफसर नहीं पहुंचा।

पहले ही व्याख्याओं विषयाध्यापकों की कमी से जूझ रहे स्कूल में समानीकरण एकीकरण के आदेशों के बाद शिक्षकों की कमी हो गई। प्रतिनियुक्ति पर लगे एक शिक्षक शिक्षिका के मूल पदस्थान पर चले जाने से छात्राओं की पढाई नहीं हो पा रही थी। इससे परेशान छात्राओं ने सोमवार सुबह दस बजे से पहले ही स्कूल पहुंचकर ताला लगा दिया। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल के बाहर ही रोक दिया। रक्ततलाई के मुख्य द्वार के बाहर छात्राओं ने सरकार की नई नीतियों विभागीय व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से छात्राएं ब्रह्मपुरी स्थित महाराणा प्रताप राउमावि पहुंची। गेट पर नारेबाजी की। स्कूल प्रशासन ने गेट नहीं खोला तो वे गेट पर भी चढ़ गई। कुछ छात्राएं खेतों में होकर स्कूल में घुस गई। वे यहां भी छुट्टी कराकर छात्राओं को अपने समर्थन में उतारना चाहती थी। तालाबंदी की सूचना पर एएसआई रामविलास मीणा, देवीलाल फुलवारिया, शिवदर्शनसिंह पुलिस जवानों ने स्कूल छात्राओं को समझाकर बाहर निकाला। फिर भी छात्राएं पौन घंटे तक स्कूल के बाहर ही खड़ी रही। इस दौरान दोनों स्कूलों के स्टाफ, पुलिसकर्मियों ने शिक्षा अधिकारियों प्रशासन से बात की। शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। यहां से छात्राओं ने तहसील कार्यालय जाकर प्रदर्शन किया। तहसीलदार बीएस मीणा ने छात्र संघ अध्यक्ष डिंपल कुंवर देवड़ा छात्राओं से बात की। छात्राओं ने मांगों का ज्ञापन दिया। डीईओ के जोधपुर से मंगलवार को आने, विधायक के जरिये सरकार से नियुक्ति के आदेश करवाने तथा तब तक वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था दिलाने का तहसीलदार ने