शिविर में 662 पशुओं का इलाज किया
भीनमाल | एकीकृतजलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम पशुपालन विभाग जालोर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी डा. मंगलराम विश्नोई पशुधन सहायक मनोज कुमार वर्मा की ओर से कुल 662 पशुओं का उपचार किया गया। इस दौरान मवेशियों को कृमिनाशक दवाई भी पिलाई गई। इस अवसर पर जलग्रहण विकास दल सदस्य पदमाराम माली, भरत सुंदेशा, अर्जुन चौधरी पारस देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।