- Hindi News
- भीनमाल में उत्तर पुस्तिकाओं के लिए उप संग्रहण केंद्र स्थापित
भीनमाल में उत्तर पुस्तिकाओं के लिए उप संग्रहण केंद्र स्थापित
भीनमाल | माध्यमिकशिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से आयोजित माध्यमिक उच्च माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए उप संग्रहण केंद्र राउमावि में स्थापित किया गया है। प्रधानाचार्य रावलाराम विश्नोई ने बताया कि उक्त उप संग्रहण केंद्र के अधीन आने वाले माध्यमिक उमा परीक्षा केंद्र भीनमाल, रानीवाड़ा जसवंतपुरा क्षेत्र के केंद्राधीक्षक स्थानीय विद्यालय से उत्तरपुस्तिका जमा करवाने के लिए पंजीयन आवेदन पत्र प्राप्त कर पंजीयन करवा सकते हंै।