- Hindi News
- खेजड़ी के पेड़ से जीप टकराई, पूर्व सरपंच की मौत
खेजड़ी के पेड़ से जीप टकराई, पूर्व सरपंच की मौत
भीनमाल | बागोड़ामार्ग की सरहद नरसाना में बुधवार को सड़क किनारे लगे खेजड़ी के पेड़ से जीप टकराने गई, जिससे उसमें सवार कूका के पूर्व सरपंच की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व सरपंच कूका निवासी मोतीसिंह (60) पुत्र सादुलसिंह राजपूत बुधवार दोपहर करीब 3 बजे थार जीप लेकर भीनमाल से कूका जा रहे थे। सरहद नरसाणा में सड़क किनारे लगे खेजड़ी के पेड़ से जीप टकराने की दुर्घटना में मोतीसिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए रवाना हुई 108 एंबुलेंस रास्ते में पलटने से नर्सिंगकर्मी बाबूलाल को मामूली चोंटे आई।