पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीनमाल में जालोर दर्शन यात्रा जागरूकता रैली का स्वागत आज, ऑडिशन कल होगा

भीनमाल में जालोर दर्शन यात्रा जागरूकता रैली का स्वागत आज, ऑडिशन कल होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल | जालोरमहोत्सव के तहत जालोर दर्शन यात्रा जन जागरूकता रैली गुरुवार को सांय 6.30 बजे स्थानीय उपखंड कार्यालय पहुंचेगी। महोत्सव प्रभारी मीठालाल जांगिड़ ने बताया कि रैली गुरुवार सवेरे 9 बजे जसवंतपुरा से रवाना होकर दांतलावास, पूरण, पंसेरी, मालवाड़ा, रानीवाड़ा, सांकड़, सरनाऊ, सांचौर, अरणाय, खारा करड़ा होते हुए सांय 6.30 बजे भीनमाल पहुंचेगी। ग्रामीणों को जिले के ऐतिहासिक सांस्कृतिक वैभव से अवगत करवाने के लिए जालोर दर्शन जबरो जालोर झांकी भी रैली में सम्मिलित रहेगी। तहसीलदार विशनाराम देवड़ा ने बताया कि जालोर दर्शन यात्रा का भीनमाल में स्वागत किया जाएगा, जिसमें सभी व्यापार मंडल गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय उपखंड कार्यालय में तहसीलदार विशनाराम देवड़ा की मौजूदगी में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष जयरुपाराम माली, अधिशाषी अधिकारी जोधाराम विश्नोई, प्रेमसिंह राजपुरोहित, मर्चेट एसोसिएशन के सोमतमल दोशी, जेठाराम माली, निरंजन बोहरा, कोलचंद सोनी, जबराराम भाटी और सुरेश विश्नोई मौजूद थे। गुरुवार सांय 5 बजे स्थानीय विकास भवन में महोत्सव की तैयारियों के फीडबेक को लेकर सभी व्यापारी संगठन संस्थाओं की बैठक का आयोजन होगा। राजस्थान पर्यटन विभाग जालोर, जिला प्रशासन, जालोर विकास समिति स्थानीय प्रशासन की ओर से 15 16 फरवरी को आयोजित जालोर महोत्सव को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही है। प्रभारी मीठालाल जांगिड़ ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय राजकीय बालिका उमावि में शुक्रवार को प्रतिभागियों का ऑडिशन टेस्ट किया जाएगा। जिन्होंने प्रतियोगिता के लिए अबतक आवेदन नहीं किया है, वे भी ऑडिशन के दिन हाथोंहाथ प्रविष्टि जमा करवा प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। महोत्सव के दूसरे दिन 16 फरवरी की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें कविता, गीत, नृत्य नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उपखंड क्षेत्र के विद्यार्थी, कलाकार आम नागरिक भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम प्रमुख कीर्ति वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति से ओतप्रोत होने चाहिए। तहसीलदार विशनाराम देवड़ा ने बताया कि महोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपखंड कार्यालय, राउमाबावि कीर्ति वाजपेयी, डॉ. राजलक्ष्मी सोहनी विश्नोई के पास प्रविष्टि जमा करवा सकते हैं।