पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी दस्तावेजों के अब तक 21 मामले

फर्जी दस्तावेजों के अब तक 21 मामले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें पंचायती राज चुनाव-2015 में शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की ओर से लगातार फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार सोनी ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को प्रमाणपत्रों की सत्यता के बारे में जांच कर इसकी रिपोर्ट 7 दिन में यानि 13 फरवरी तक पेश करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि गत 7 फरवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी ने जालोर, आहोर, सायला, बागोड़ा, भीनमाल, रानीवाड़ा, जसवंतपुरा, सांचौर चितलवाना उपखंड अधिकारियों को प्रमाणपत्रों की जांच करने के लिए पत्र भेजे थे। जिसमें बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 के दौरान नाम निर्देशन पत्र के साथ गलत घोषणा पत्र, मिथ्या साक्ष्य प्रस्तुत करने की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच 7 दिन में पूरी कर जांच प्रतिवेदन कार्यालय को भिजवानी होगी।

अबतक 21 शिकायतें दर्ज

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में नाम निर्देशन पत्र के साथ प्रत्याशियों की ओर से फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में 7 फरवरी तक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कुल 21 शिकायतें मिल चुकी हैं।

कलतक पेश करनी होगी रिपोर्ट

पंचायतीराजचुनाव में प्रत्याशियों की ओर से फर्जी दस्तावेज पेश करने को लेकर सभी उपखंड अधिकारियों को 7 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन तक सभी मामलों में रिपोर्ट सामने जाएगी।

30 जनवरी को प्रकाशित समाचार

पंचायती राज चुनाव-2015 में प्रत्याशियों की ओर से फर्जी दस्तावेज पेश करने को लेकर दैनिक भास्कर में लगातार समाचार प्रकाशित कर इस संबंध में प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। दैनिक भास्कर में 30 जनवरी को ‘बिना सत्यापित कॉपी ली आरओ ने’, 31 जनवरी को ‘शैक्षणिक प्रमाण पत्र पर उठे सवाल’, 3 फरवरी को ‘2010 में 7 वीं, 2008 में 10वीं पास’, 4 फरवरी को ‘दो शैक्षणिक दस्तावेज, उम्र में 11 साल का अंतर’, 5 फरवरी को ‘स्कूली सर्टिफिकेट में उम्र कम हुई तो स्टांप पर बढ़ा दी 7 साल उम्र’, 7 फरवरी के अंक में ‘बन गए जनप्रतिनिधि अब सामने रहे फर्जी दस्तावेजों के मामले’ समाचार प्रकाशित किए थे। जिनमें बताया कि नामांकन प्रक्रिया में कई स्तर पर अनियमितता बरतने के साथ प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान फर्जी दस्तावेज पेश किए।