सोलंकी भोजाणी के मनोनयन पर बांटी मिठाई
भाजपामंडल अध्यक्ष पद पर जालमसिंह सोलंकी को दूसरी बार नगर अध्यक्ष पद पर भरतसिंह भोजाणी को मनोनीत करने पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक पूराराम चौधरी की अनुशंषा पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर सेवड़ी निवासी जालमसिंह सोलंकी को दुबारा भाजपा पार्षद भरतसिंह भोजाणी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौके भाजपा नेता केके सेठ, शेखर व्यास, जोरावरसिंह राव, मंगलचंद सैन, पारस घांची, सुरेश कुमार, अमरसिंह राव, साजन विश्नोई, राजमल परमार, रविशंकर दवे हीरालाल जीनगर ने मिठाईयां बांटी।
भरतसिंह भोजाणी
जालमसिंह सोलंकी