- Hindi News
- शिक्षक के डंडे से छात्र की अंगुली में फ्रेक्चर
शिक्षक के डंडे से छात्र की अंगुली में फ्रेक्चर
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को सफाई कार्य में ढिलाई बरतने से नाराज शारीरिक शिक्षक ने एक छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। डंडे मारने से छात्र की अंगुली फ्रेक्चर हो गई, जिससे नाराज अभिभावकों ने शिक्षक के विरुद्ध आक्रोश प्रकट कर कार्रवाई की मांग की।
दसवीं कक्षा में अध्ययनरत भीनमाल निवासी छात्र रणजीत कुमार पुत्र जयंतीलाल जीनगर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे विद्यालय समय में शारीरिक शिक्षक नारायणलाल गर्ग के निर्देश पर कक्षा 10वीं बी के छात्रों के साथ वह विद्यालय के खेल मैदान की सफाई कर रहा था। इस दौरान शारीरिक शिक्षक ने सफाई में ढिलाई बरतने का कहकर उसके बायें हाथ पर डंडे मारे। लगातार तीन-चार बार डंडा मारने से उसके हाथ की अंगुली में दर्द के साथ सूजन गई।
शनिवार को राजकीय अस्पताल में एक्स-रे कराने पर अंगुली में फ्रेक्चर होना पाया गया। जिससे नाराज छात्र के पिता जयंतीलाल ने प्रधानाचार्य रावलाराम विश्नोई से दोषी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य ने शिक्षक दीपक रीड़मलौत ओमप्रकाश को छात्र के घर पहुंचकर गर्ग की तरफ से माफी मांगकर मामले को शांत करने की बात कही।
इलाज करवाना बना चुनौती
छात्रके पिता जयंतीलाल जीनगर ने बताया कि वह दैनिक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। अब शिक्षक के डंडे से अंगुली फ्रेक्चर होने के बाद उसका इलाज करवाना चुनौती भरा बन गया है। जयंतीलाल ने बताया कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इनकाकहना
^छात्ररणजीत कुमार के हाथ का एक्स-रे करवाने पर अंगुली में मामूली फ्रेक्चर पाया गया है। जिसके इलाज के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास जाने की सलाह दी थी। -डा.नेमीचंद जैन, राजकीयअस्पताल भीनमाल
^शारीरिक शिक्षक नारायणललाल गर्ग के डंडे मारने से दसवीं के छात्र रणजीत कुमार की अंगुली में चोट आई है। जिस पर नारायणलाल को माफी मंगवाकर भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करने के लिए निर्देशित किया है। -रावलाराम विश्नोई, प्रधानाचार्यराउमावि भीनमाल
पीटीआई के डंडे से छात्र के हाथ में आया फ्रेक्चर।