आमजन पार्टी की बैठक आज
जालोर. अवामीआमजन पार्टी की राजस्थान इकाई के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी पदाधिकारियों के पुनर्गठन को लेकर अगले निर्णय तक भंग करने का निर्णय लिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वत अख्तर ने बताया कि निकाय चुनावों तक पार्टी के सभी पदाधिकारी बकौल कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशानुसार कार्य करेंगे। अख्तर ने बताया कि निकाय चुनावों में पार्टी अपने ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी उतारेगी,इसको लेकर जालोर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं की रविवार को सोनगरा बालोद्यान में सुबह 11बजे बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में जालोर,भीनमाल सांचौर में निकाय चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जाएगी।