कबड्डी खो-खो में उखरड़ा ने जीता खिताब
100 मीटर दौड़ में खेताराम पूजा रही प्रथम
प्रतियोगिता में छात्राओं ने हाथों पर रचाई मेहंदी
निकटवर्ती किशनगढ़ गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार शाम को चांदराई ना़ेडल स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्ष) कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं एथेलिटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मगराज डाबी के मुख्य आतिथ्य, एबीईईओ प्रकाशचंद्र चौधरी की अध्यक्षता एवं चुण्डा सरपंच जितेन्द्र सरगरा, पंचायत समिति सहायक अभियंता मोहनलाल चौधरी समाज सेवी भंवरलाल पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।
प्रतियोगिता सचिव प्रधानाध्यापक मादाराम ने बताया कि चांदराई नोडल स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्ष) कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं एथेलिटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में राउप्रावि उखरड़ा ने प्रथम राप्रावि आकोरापादर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श माध्यमिक विद्यालय मोहिवाड़ा ने प्रथम राप्रावि किशनगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो खो छात्र वर्ग में राउप्रावि किशनगढ़ ने प्रथम छात्र वर्ग में पावेश्वर उप्रावि शंखवाली ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं खो खो छात्रा वर्ग में राबाप्रावि उखरड़ा विजेता रही। जिस पर जनरल शील्ड राउप्रावि उखरड़ा को प्रदान की गई। एथेलिटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की लंबी कूद 50 एवं 100 मीटर दौड़ में राजपूतों का वास राप्रावि थूंबा के चेलाराम ने क्रमश: प्रथम तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिम्नास्टिक में राजपूतों का वास राप्रावि थूंबा प्रथम रहा। इस मौके पर संयोजक सचिव मादाराम चौधरी, प्रभारी जयसिंह राठौड़, सह संयोजक महेन्द्र कुमार, अचलाराम, शिंभू दयाल शर्मा, मदनसिंह राठौड़, पूरणसिंह राजपुरा, देवीसिंह, महताबसिंह, चेनाराम, महेश्वरपालसिंह, सीताराम, लाखाराम, विजयसिंह, भंवरलाल मुलेवा, मोहनलाल राणा सहित टीम प्रभारी निर्णायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हरजी. थांवलामें आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देते अतिथि।
गुडा बालोतान. नोडलस्तरीय प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को शील्ड देते अतिथि।