कीरवाला में वाकपीठ संगोष्ठी 18 से
भीनमाल. प्रधानाध्यापकोंकी ब्लॉक स्तरीय वाकपीठ संगोष्ठी कार्यकारिणी की बैठक बीईईओ मनोहरलाल गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी 18 19 सितंबर को राउप्रावि कीरवाला में वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। गोदारा ने बताया कि संगोष्ठी में उच्च प्राथमिक प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नोडल प्रधानाध्यापक भाग लेंगे। जिन प्राथमिक विद्यालयों में एक ही अध्यापक है, वे भाग नहीं लेंगे। गोदारा ने बताया कि संगोष्ठी में शैक्षिक, सहशैक्षिक विभागीय नियमों एवं विद्यालय प्रशासन से संबंधित विषय विशेषज्ञों की ओर से विचार दिए जाएंगे। संगोष्ठी की तैयारी की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक मदनलाल धारु को दी गई।