न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया
न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एडीजे संदीप कुमार शर्मा एसीजेएम सिद्धेश्वरपुरी की ओर से न्यायालय परिसर में गुलमोहर, शीशम, सरेस, नीम अनार के एक दर्जन पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मंगलाराम पुनिया, तहसीलदार विशनाराम देवड़ा, उप पंजीयक प्रहलादसिंह भाटी, अपर लोक अभियोजक खुमानसिंह भाटी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीतसिंह भाटी, अधिवक्ता जयकिशन विश्नोई, कुलदीपसिंह, रामप्रसाद सिंघारिया, शंकरलाल पुरोहित, ईश्वरसिंह देवड़ा, सैय्यद अजमतअली, रेवतसिंह, जितेंद्रसिंह, पृथ्वीसिंह, युनूस खान सहित बड़ी संख्या में न्यायालय के स्टाफ अधिवक्ता मौजूद थे।
रानीवाड़ा.जम्भेश्वरजीव दया एवं पर्यावरण सेवा संस्थान की ओर से सेवाडिय़ा स्थित जम्भेश्वर मंदिर से तहसील रोड, मुंसिफ कोर्ट, नट कॉलोनी रोड पर 101 पौधे लगाकर ट्री गार्ड लगाए। इस अवसर पर एडवोकेट पुखराज विश्रोई, मोहनलाल विश्रोई, सोमाराम खिलेरी, प्रकाश सारण, ललित जांगू, लाधूराम सियाक, प्रकाश गीला, दीपक वैष्णव, अशोक साऊ, सुरेश ड़ारा, मनोहर मग, सुरेश वरड़ तथा किशन पंवार उपस्थित थे।
भीनमाल. न्यायालयपरिसर में पौधरोपण करते एडीजे।