- Hindi News
- शिविर में रही समस्याओं के निराकरण की मांग
शिविर में रही समस्याओं के निराकरण की मांग
भामाशाह शिविर में 250 परिवारों ने करवाया नामांकन
रोड़ला गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर में शनिवार को भामाशाह योजना के तहत भामाशाह योजना ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रामचंद्र गरवा के मुख्य आतिथ्य भामाशाह योजना ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बीडीओ टीकमाराम चौधरी एवं सरपंच भीखाराम बावदरा की मौजूदगी में समापन हुआ। शनिवार को रोड़ला गुड़ा इन्द्रपुरा गांव के वार्ड संख्या छह से ग्यारह तक के 250 परिवारों के सदस्यों का नामांकन किया गया।
इस मौके पर आरआई रतनलाल मीणा, भूति आयुष चिकित्सक बनवारीलाल शर्मा, भूति बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक त्रिलोक टांक, किसान कॉ आपरेटिव बैंक शाखा आहोर प्रबंधक टीयाराम मीणा, ऋण सुपरवाइजर इंद्रसिंह, मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा चांदराई कैशियर सचिन, पटवारी हिम्मताराम, कृष्णपाल, अशोक कुमार, ग्राम सेवक रमाकांत मौजूद थे।
बालवाड़ा.कस्बेमें शनिवार को नामांकन शिविर के अंतिम दिन लोगों की भीड़ उमड़ी , विकास अधिकारी कुलवंत कालमा, एसडीएम संजयकुमार वासु सायला की मौजूदगी में शिविर का समापन हुआ। विकास अधिकारी कुलवंत कालमा ने बताया कि पांच दिवसीय भामाशाह कार्ड नामांकन शिविर के अंतिम दिन कुल 966 परिवारों का नामांकन किया गया। इस दौरान सरपंच नारायणसिंह बालावत, पटवारी रमेशकुमार, पीओ पोकाराम, ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापक आसाराम मेघवाल सचिव केशरसिंह सहायक सचिव संतोष दवे,नामांकन एजेंसी प्रभारी संजय जैन मौजूद थे।
गुडा बालोतान. रोड़लागांव में आयोजित भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़।