पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से परेशानी

बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. करीबदर्जनभर लोगों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर घांचियों के चौहटे से क्षेमंकरी माता मार्ग पर लगे बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट की समस्या को दूर करवाने की मांग की है। पर्यावरण सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश जाट के नेतृत्व में सुरेश मेवाड़ा, नरसीराम, रणछोड़ाराम, रायचंद, कानाराम पुरोहित, वचनाराम, प्रतापसिंह और रेखाराम सहित दर्जनभर लोगों की ओर से अधिशाषी अधिकारी चेतन कुमार जैन को सौंपे ज्ञापन में बताया कि घांचियों के चौहटे से क्षेमंकरी माता मार्ग पर विद्युत पोल लगे हुए है। वर्षा के दौरान उक्त पोल में करंट की वजह से बेसहारा पशु दुर्घटना का शिकार हो रहे है। करंट की वजह से दो दिन पूर्व एक गाय की मौत हो गई।

भीनमाल. करंटकी समस्या से निजात दिलवाने की मांग को लेकर डिस्कॉम के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते नगरवासी।