- Hindi News
- 42 ढाणियां जुड़ेंगी पक्की सड़क से, शीघ्र जारी होंगे टेंडर
42 ढाणियां जुड़ेंगी पक्की सड़क से, शीघ्र जारी होंगे टेंडर
सार्वजनिकनिर्माण विभाग के अधीनस्थ 250 से 300 तक की आबादी वाली 42 ढाणियां को पीएमजीवाई योजना के तहत शीघ्र ही पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा। अधिशासी अभियंता तेजाराम विश्नोई ने बताया कि ब्लॉक भीनमाल के अधीनस्थ निंबावास से बोरली नाड़ी, निंबोड़ा से नारणा नाड़ी, खोखा से जालानियों की ढाणी, नवापुरा से किबला नाड़ी, मोरसीम से कालमा भील की ढाणी, बाली से भीलों की ढाणी, बिजलियां से भीलों की ढाणी, राह से लोहारों की ढाणी, लाखणी से मामाजी का थान, जुंजाणी से भीलों की ढाणी, बाली से थोरबा धोरा, दांतीवास से खूनी भील की ढाणी, कीरवाला से पुरोहितों की ढाणी, क्षेमंकरी माता की पहाड़ी से परमारों की ढाणी, वाड़ाभाडवी से विराड़ नाड़ी, नासोली से गणेशा भील की ढाणी, निंबावास से अरजिया, जेरण से ओमसिंह की ढाणी को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। शेष|पेज13
इसकेअलावा पनगारिया से मेघवालों की ढाणी भागलभीम से रेबारियों की ढाणी, ब्लॉक रानीवाड़ा के अंतर्गत भापड़ी से जागुंदा नाड़ी, वणधर से रेबारियों की ढाणी, करड़ा से कोनारों की ढाणी, लाखावास से लालपुरा, कोड़का से ओखा की ढाणी, सांतरू से मेडक नाड़ी, कोड़का से तलवानियों की ढाणी सेवाडिय़ा से रेबारियों का गोलिया को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार ब्लॉक जसवंतपुरा के अंतर्गत पावटी से फेगा की ढाणी, धनपुरा से पुरोहितों की ढाणी, पांचेरी से बाबू भील की ढाणी मेघवालों की ढाणी, राजीकावास से निहाडिय़ों की ढाणी, पूरण से खावियों की ढाणी, दांतलावास से चौधरियों की ढाणी, राजपुरा से गंगा की ढाणी, मणधर से चौपा की ढाणी, राजपुरा से चौधरियों की ढाणी, भादरड़ा से रेबारियों की ढाणी, पांचेरी से चौधरियों की ढाणी, राजीकावास से सुथारों की ढाणी और मुंथला काबा से गोलिया तक पक्की सड़क बनेगी। विश्नोई ने बताया कि इन सड़कों के प्रस्ताव को लेकर डीपीआर का कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही निविदा आमंत्रित कर कार्य शुरू कराया जाएगा।