- Hindi News
- कॉलेज छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन का विवाद थमा
कॉलेज छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन का विवाद थमा
भीनमाल| जीकेगोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज में गुरुवार को हाने वाले छात्र संघ कार्यालय उद्घाटन का विवाद महाविद्यालय प्रशासन छात्र नेताओं के बीच वार्ता के बाद आखिरकार थम गया। अब परामर्शदाता की अगली बैठक में उद्घाटन की तिथि तय होगी। छात्र संघ अध्यक्ष भावना काबावत ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से गुरुवार को आयोज्य छात्र संघ कार्यालय उद्घाटन समारोह विधि सम्मत नहीं होना बताकर विरोध करने की वजह से छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन आगामी तिथि तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। काबावत ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से पुन: परामर्शदाता की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अगली तिथि तय की जाएगी।