- Hindi News
- नहीं हुआ पेयजल समस्या का समाधान लोगों ने दी धरने की चेतावनी
नहीं हुआ पेयजल समस्या का समाधान लोगों ने दी धरने की चेतावनी
भीनमाल| स्थानीयनीलकंठ महादेव कॉलोनी के वाशिंदों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। मोहल्लावासी शिवाराम, प्रकाश, रमेश कुमार, पीराराम, गोपाराम, हितेश कुमार, प्रवीण कुमार, अंतर देवी, जामतसिंह राव, मणीदेवी, पोसूदेवी, कंकर देवी, बसूदेवी इंदा देवी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि स्थानीय नीलकंठ महादेव कॉलोनी में पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए गत 14 जुलाई को रात्रि चौपाल शिविर में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर उपखंड अधिकारी की ओर से जलदाय विभाग को शीघ्र कार्रवाई कर 300 मीटर पाइपलाइन लगाकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के आदेश दिए गए थे। करीब दो माह गुजर जाने के बावजूद भी अभी तक पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
शेष|पेज13
जिसकोलेकर मौहल्लेवासियों में आक्रोश है। ज्ञापन में चेताया कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया तो मौहल्लेवासियों की ओर से जलदाय विभाग के विरुद्ध एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के साथ मटके फोड़े जाएंगे।