सफाई ठेकेदार को नोटिस दिया
भीनमाल. स्थानीयराजकीय अस्पताल में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. एमएम जांगिड़ ने बताया कि राजकीय अस्पताल के महिला वार्ड, शौचालयों लेबर रूम में नियमित सफाई के अभाव में गंदगी पसरी हुई थी। इसको लेकर निजी ठेकेदार को नोटिस जारी कर सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे। ज्ञात रहे कि 15 सितंबर को दैनिक भास्कर के जालोर-भीनमाल अंक में ‘भीनमाल के राजकीय अस्पताल में पसरी अव्यवस्था’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को ही चिकित्सा प्रभारी ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित ठेकाकर्मियों को सुधार के निर्देश दिए थे।