- Hindi News
- 31 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
31 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
भीनमाल. आबकारीपुलिस की ओर से संचालित अवैध शराब धरपकड़ अभियान के तहत निकटवर्ती पूनासा गांव में अलग-अलग तीन स्थानों पर दबिश देकर 31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब दो लीटर हथकढ़ी शराब बरामद कर तीन जनों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार आबकारी पुलिस उप अधीक्षक दुर्गपालसिंह राजपुरोहित, आबकारी निरीक्षक जितेंद्रपालसिंह सोढा पीओ अमीलाल मय दल ने पूनासा निवासी मुकेश कुमार पुत्र परखाराम विश्नोई की रहवासी ढाणी पर दबिश देकर चंडीगढ़ निर्मित 16 पेटी, सूरजपालसिंह राजपूत की रहवासी ढाणी से हरियाणा निर्मित 15 पेटी अवैध शराब और रमेश कुमार पुत्र रायमल भील की रहवासी ढाणी से 2 लीटर हथकढ़ी शराब बरामद कर तीनों को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक सोढा ने बताया कि विभाग की ओर से अवैध शराब की रोकथाम के लिए मुखबिरों की सहायता ली जा रही है।