पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"केसरिया बालम पधारो म्हारे देश\'

\"केसरिया बालम पधारो म्हारे देश\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके भीनमाल बाइपास रोड स्थित जालोर पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्पिक मैके के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बाड़मेर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग और स्पिक मैके के संयुक्त तवावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश कर स्टूडेंट्स को राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बाड़मेर से आए अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार भुट्टे खां मांगणियार उनके साथी कलाकार बाबू खां, सलीम खां दायम खां ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ताल कचहरी पर केसरिया बालम पधारो नी म्हारे देश..., काळियो कूद पडय़ो मेंळा में..., घोरबंद नखराळो छोटी सी उमर में परणायी ओ... समेत कई लोक गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। इस मौके निदेशक जबरसिंह राठौड़ उपनिदेशक अक्षयपालसिंह राठौड़ ने कलाकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर कन्हैयालाल मिश्रा, ललित सुंदेशा, श्रीमती ममता, हनवंतसिंह, इंद्रकुमार सेन, हीरालाल लोहार, मनोज कुमार, हेमलता गुर्जर, भोपाराम, श्रवणकुमार जाहिद हुसैन विद्यालय स्टाफ विद्यार्थी मौजूद थे। इसी तरह लेटा स्थित आदर्श मॉन्टेसरी पब्लिक सैकंडरी स्कूल में भी स्पिक मैके के तहत बाड़मेर के लोक कलाकार भुट्टे खां मांगणियार एंड पार्टी ने गोरबंध नखराळो..., हेलो सुणो नी रामा पीर... निंबुड़ा समेत कई गीत भजन पेश कर वाहवाही बटोरी। इस मौके संस्थाप्रधान नरपत परमार, मेवाराम परमार, महिपाल भाटी, रविंद्र सेन, कांतिलाल, गोपी देवी, मोनिका परमार स्टाफ मौजूद था।

> जालोर. जेपीएस स्कूल में लोकगीतों की प्रस्तुति देते कलाकार। फोटो|भास्कर

> जालोर. जेपीएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थी।