पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांचौर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

सांचौर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिम्नास्टिक में प्रथम आने पर टीम का स्वागत

रानीवाड़ा.पंचायत समिति स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत जिम्नास्टिक छात्र वर्ग प्राथमिक स्तर में राप्रा विद्यालय ऊंट का धोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मालवाड़ा का नाम रोशन किया। प्रदीपसिह देवल, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मोहनलाल मोदी ने टीम के खिलाडिय़ों का माला पहना स्वागत किया। अतिथियों ने प्राथमिक स्तर पर पंचायत समिति रानीवाड़ा का नेतृत्व करने पर प्रभारी मगनलाल भाट को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका निर्मला चितारा,एसएमसी सुजानाराम राणा, दिनेश राणा तथा भावेश बारोट मौजूद थे।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

हाड़ेचा. आदर्शविद्या मंदिर में संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक गजाराम चौधरी ने बताया कि बुधवार को विद्यालय प्रांगण में संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल क्षेत्र के हाडेचा, सरवाना सांचौर के विद्यालयों के भैया-बहिनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में किशोर वर्ग 100मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दिनेश कुमार सांचौर, द्वितीय स्थान उम्मदेसिंह सांचौर ने प्राप्त किया। 2000 मीटर दौड़ में दिनेश हाडेचा ने प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर सांचौर के कमलेश पुनिया रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कमलेश पुनिया सांचौर द्वितीय स्थान सगतसिंह हाडेचा ने प्राप्त किया। 800मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हनुमानसिंह सांचौर द्वितीय स्थान अशोक हाडेचा ने प्राप्त किया। 15मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्रद्यूमनसिंह सांचौर ने द्वितीय स्थान धीरेन्द्रपुरी हाडेचा ने प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भलाराम हाडेचा द्वितीय स्थान हनुमानसिंह सांचौर ने प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रथम स्थान भलाराम हाडेचा द्वितीय स्थान दिलीप हाडेचा ने प्राप्त किया। गोला फैंक में प्रथम स्थान कमलेश पुनिया सांचौर तश्तरी में प्रथम स्थान भलाराम हाडेचा ने प्राप्त किया। इस दौरान गजाराम चौधरी, सहीराम चौधरी, नरीगाराम गर्ग सावंलसिंह मौजूद थे।

संकुलस्तरीय प्रतियोगिता का समापन

रामसीन.स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर मावि में शुक्रवार को संकूल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें एथेलेटिक्स में रामसीन, जसवंतपुरा, बागरा सियाणा के भैया बहिनों नें भाग लिया। प्रतियोगिता प्रभारी कन्हैयालाल हीरागर ने बताया की उंची