- Hindi News
- वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई, 3 व्यापारियों से 5 लाख का राजस्व वसूला, 5 को नोटिस
वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई, 3 व्यापारियों से 5 लाख का राजस्व वसूला, 5 को नोटिस
पाली, जालोर और सिरोही में वाणिज्य विभाग की 8 टीमों ने की कार्रवाई
भास्करन्यूज | पाली
सेलटैक्स विभाग की ओर से बुधवार को पाली, जालोर और सिरोही में कर चोरी और बिना बिल सामान बेचने पर किराणा एवं ड्राय फ्रूट्स व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की।
विभाग की ओर से गठित आठ दलों ने कार्रवाई करते हुए 3 व्यापारियों से 5 लाख रुपए का जुर्माना वसूला, जबकि 5 व्यापारियों के यहां अनियमितताएं पाए जाने पर रिकॉर्ड जब्त किए हैं। सेल टैक्स विभाग के प्रशासनिक उपायुक्त केएल जैन ने बताया कि सेल टैक्स चोरी पकड़ने के लिए विभाग ने 21 अधिकारियों की 8 टीमें गठित की थीं। टीम ने बुधवार को 8 व्यापारियों के यहां जांच कर अनियमितताएं पाए जाने पर दस्तावेज जब्त किए।
5व्यापारियों के यहां किए दस्तावेज जब्त : सेलटैक्स विभाग की टीम ने सांचोर, फालना, भीनमाल और सिरोही में कार्रवाई करते हुए जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर 5 व्यापारियों के यहां से दस्तावेज जब्त किए हैं। टीम की ओर से इन व्यापारियों से जब्त रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच के बाद उनसे वसूली की जाएगी। केएल जैन ने बताया कि मंगलवार रात आबू रोड में भी टीम ने एक ट्रक से बिना बिल्टी सामान ले जाने पर 2.80 लाख रुपए की वसूली की थी।
यहां हुई सेल टैक्स की कार्रवाई
टीमने पाली शहर, सुमेरपुर, सिरोही, सिरोही के जावाल, जालोर जिले के भीनमाल, और सांचोर में एक-एक व्यापारी के यहां जांच की। साथ ही फालना में भी दो व्यापारियों के यहां कार्रवाई की।
पाली,जावाल और सुमेरपुर व्यापारियों से वसूले 5 लाख
सेलटैक्स विभाग ने शहर के एक ड्राय फ्रूट्स व्यापारी की दू कान पर बिना बिल के सामान पाए जाने पर कर चोरी का मामले में 1.11 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं सिरोही जिले के जावाल में भी इसी तरह अनियमितताएं पाए जाने पर 3 लाख रुपए और सुमेरपुर तहसील के व्यापारी से 89 हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूले।