गंदे पानी के निकासी की मांग
भीनमाल. जिलाकांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) की उपाध्यक्ष द्रोपदी राठी ने नगरपालिका अध्यक्ष अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय माहेश्वरी कॉलोनी में नवनिर्मित नाली को नाले से जोड़कर गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि नाली में से गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण मच्छर पनप रहे है, जिससे बीमारियां फैलने की संभावना है। ज्ञापन में चेताया कि समस्या का समाधान नहीं किया तो मौहल्लेवासियों की ओर से आंदोलन किया जाएगा।